Year Ender 2023: इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए 5 डेस्टिनेशन में सिर्फ एक भारतीय जगह, जानें कौन बना नंबर-1

Year Ender 2023: देखते ही देखते एक और साल बीतने वाला है। कुछ ही दिनों में साल 2023 हमें अलविदा कहने वाला है। लोग नए उत्साह और नए संकल्पों के साछ नए साल के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे साल खत्म होने से पहले अब हर कोई पूरे साल को एक बार फिर याद कर रहा है। ऐसे में सालभर हुई चीजों को रिकॉल करते हुए गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई अलग-अलग चीजों की लिस्ट जारी की हैं।

इसी क्रम में भारत में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट भी सामने आई है। सामने आई लिस्ट लोगों की पहली पसंद वियतनाम रहा, जिसे लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। आइए जानते हैं ऐसे ही सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-5 डेस्टिनेशन और उनकी खासियत के बारे में-

वियतनाम

साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहों की लिस्ट में वियतनाम नंबर वन पर रहा। विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जहां हर साल भारी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। खास बात यह है कि यहां भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है, जिसकी वजह से यहां जाना आसान हो जाता है। वियतनाम अपने स्ट्रीट फूड, कल्चर और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है।

गोवा

इस लिस्ट में भारत के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट गोवा में दूसरी जगह हासिल की है। यह ऐसी जगह है जो कपल्स और दोस्तों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां के खूबसूरत बीच हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यही वजह है कि हर साल की तरह इस साल भी यह भारत में घूमने वाली लोगों की पहली पसंद रहा।

बाली

अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए मशहूर बाली विदेशों में घूमने वाली एक और लोकप्रिय जगह है। इसे देवताओं की भूमि भी माना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती दूर-दूर से लोगों को अपनी तरफ खींच लाती है। यही वजह है कि साल 2023 में सर्च की गई ट्रेवल डेस्टिनेशन में यह तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

श्रीलंका

पड़ोसी देश श्रीलंका भी इस साल सर्च किए गए डेस्टिनेशन के टॉप-4 में रहा। इस लोगों में इसे काफी सर्च किया,जिसकी वजह से इसने सबसे ज्यादा सर्च किए डेस्टिनेशन की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा। श्रीलंका भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां हर साल काफी लोग घूमने आते हैं।

थाईलैंड

खूबसूरत हरे भरे जंगल, समुद्र तट, शॉपिंग और खानपान के लिए मशहूर थाईलैंड इस साल सर्च लिस्ट में पांचवे नंबर पर रहा। अपनी खूबसूरती की वजह से यह जगह हर साल भारी संख्या में टूरिस्ट्स को अपनी तरफ आकर्षित करती है। थाईलैंड में कई सारी घूमने वाली जगह हैं, जिनमें फुकेट, कोह फी, करावी जैसे स्पॉट्स काफी फेमस हैं।