OMG! शौचालय के लिए चढ़ी युवकी से चलती ट्रेन में दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद महिला को स्टेशन पर फेंक दिया गया

सतना। खाली चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कटनी से सतना के बीच की है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला को सतना स्टेशन पर फेंक दिया था। सूचना के बाद भी यहां आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि आरोपी को बीच रास्ते ट्रेन रुकवा कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कटनी जीआरपी को सौंपा गया है।

पीड़ित महिला के अनुसार वह उचेहरा क्षेत्र की रहने वाली है। अपनी रिश्तेदारी में कटनी गई हुई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। कटनी से वे मेमू ट्रेन से लौट रही थीं। लेकिन वह ट्रेन पकरिया स्टेशन में आकर खड़ी हो गई। यहां इसे खड़े हुए एक से दो घंटे हो गए। इसी बीच यहां एक और ट्रेन आकर रुक गई। यह ट्रेन पूरी तरह से खाली थी।

शौचालय के लिए चढ़ गई ट्रेन में

पीड़िता ने बताया कि शौचालय के उपयोग के लिए उस खाली ट्रेन में सवार हुई। बाथरूम से जब निकली तो कोच में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे अंदर बंद कर लिया। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। यह देख चीखी चिल्लाई लेकिन कोई सुन नहीं सका।

महिला के अनुसार ट्रेन के चलते ही युवक ने पीछे से आकर धक्का दिया। जिससे मैं गिर गई। इसके बाद उसने कपड़े फाड़े। इसका विरोध करने पर मारपीट भी की। फिर गलत काम किया। बताया जा रहा है कि सतना में शाम करीब 7 बजे ट्रेन पहुंची तो आरोपी ने महिला को धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंका और गेट बंद कर दिया। यहां ट्रेन करीब आधा घंटे तक रुकी रही।

स्टेशन के प्लेटफार्म में महिला को रोती देख लोगों ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। कुछ देर बाद दोनों का स्टाफ पहुंचा लेकिन ट्रेन का गेट नहीं खुलवा पाया। इस दौरान तक ट्रेन को सिग्नल मिल गया और ट्रेन सतना स्टेशन से निकल गई। इस गंभीर घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में आगे के स्टेशन कैमा में ट्रेन को रुकवाया गया और सतना से दो वाहनों में आरपीएफ और जीआरपी का बल रवाना हुआ।

उधर यह बात सामने आई है कि कैमा में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन जीआरपी की ओर से बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को ट्रेन के टायलेट में बंद कर लिया था। रीवा में लॉक तोड़ कर आरोपी को निकाला गया। इसके बाद कटनी जीआरपी को सौंप दिया गया है।