Vedant Samachar

MP NEWS: मंदिर से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला,प्लॉट के विवाद में 3 बदमाशों ने की फायरिंग, दो गोली पीठ में लगी, आरोपी फरार

Vedant Samachar
2 Min Read

ग्वालियर,24 फ़रवरी 2025/ मंदिर से लौट रहे युवक को 3 बदमाशों ने गाेली मार दी। 2 गोली पीठ में लगी है। एक छूते हुए निकल गई। घटना रविवार रात सोना गार्डन एलिवेटेड रोड के पास की है। सुबह पुश्तैनी प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। रात में आरोपियों ने हमला कर दिया।

फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौैके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ईंट उठाकर मारी तो चला दी गोली
पीतांबरा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह बैस उर्फ घंटोली रविवार रात माता मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सोना गार्डन के पास एलिवेटेड रोड पर पहुंचे 2 बाइकों से आए कमलेश प्रजापति ने अपने 2 साथियों ने रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर मारपीट करने लगे। धर्मेंद्र ने बचाव में ईंट उठाकर मारी तो कमलेश ने अपने साथियों को गोली चलाने का इशारा कर दिया।

जान बचाकर भागा तो कर दी फायरिंग
जान बचाने धर्मेंद्र सिंह बैस वहां से भागा तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके कान को छूती हुई निकली, इसके बाद दो गोली उनकी पीठ में जा घुसी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, उसको गोली लगते देखकर हमलावर वहां से भाग निकले।

Share This Article