Vedant Samachar

Mahashivratri 2025 पर कुंभ राशि में बन रहा दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की भर जाएगी तिजोरी…

Vedant samachar
2 Min Read

 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि ग्रह एक साथ आएंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। यह बेहद दुर्लभ ही योग है, जो कि 1965 के बाद बन रहा है। महाशिवरात्रि पर इस योग के बनने से 4 राशियों पर विशेष कृपा होने वाली है।

मेष राशि

महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों को शिव जी का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी, जिससे धन लाभ होगा। कहीं से अचानक पैसा आ सकता है। नौकरी तलाश रहे बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन अर्जित होगा। इस बीच परिवार में एकता बनेगी।

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए महाशिवरात्रि पर शिव जी की विशेष कृपा रहेगी। इस दिन बन रहा त्रिग्रही योग आपको सफलता दिलाएगा। आपका टैलेंट निखरेगा, जिससे शोहरत मिलेगी। धर्म-कर्म पर विश्वास होगा, जिससे जीवन में तरक्की होगी।

सिंह

महाशिवरात्रि पर बन रहे त्रिग्रही योग से सिंह राशि वालों की समस्याएं हल होंगी। जीवन में तरक्की के रास्ते आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। धन की समस्याएं हल होंगी, क्योंकि नौकरी व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ विवाद खत्म होगा।

कुंभ

महाशिवरात्रि पर बन रहे त्रिग्राही योग से कुंभ राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिसका लाभ दिखेगा। परिवार में हो रहे विवाद खत्म होंगे, जिससे आपस में प्यार बड़ेगा। व्यवसायियों को बड़ी डील मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।

Share This Article