SECL में CMOAI शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, निदेशक (HR) बिरंची दास ने दी शुभकामनाएं - vedantsamachar.in

SECL में CMOAI शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, निदेशक (HR) बिरंची दास ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर, 28 जून 2026 (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में शनिवार को कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMOAI) की एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास रहे।

मुख्य अतिथि बिरंची दास ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नवगठित टीम अधिकारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन और कंपनी की प्रगति में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह में सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के अध्यक्ष आशीष त्यागी, उपाध्यक्ष श्री तिलकराज एवं अजय पंडित, महासचिव आलोक खुल्लर, संयुक्त महासचिव डॉ. अनु नेहा एवं डॉ. सुमित कृष्णन, कोषाध्यक्ष अनुप रहाटे तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने-अपने पदों की शपथ ली।

गौरतलब है कि सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के चुनाव के तहत 6 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय और 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में मतदान कराया गया था। इसके बाद 8 जून 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।

समारोह में एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, सीएमओएआई के सदस्य तथा बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और अधिकारियों के हितों में प्रभावी कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।