धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदते हैं, कौन सी एवं कितनी खरीदना चाहिए?

10 नवंबर 2023 शुक्रवार के दिन धन तेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल के बर्तन, खड़ा धनिया के साथ ही झाड़ू खरीदने का रिवाज भी है। इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ होता है, लेकिन यह झाड़ू क्यों खरीते हैं, कौनसी झाड़ू खरीदना चाहिए और कितनी झाड़ू खरीदना चाहिए?

झाड़ू खरीदना कब माना जाता है शुभ?

क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का प्रचलन है। कहा जाता है कि झाड़ू इससे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इस दिन झाडू खरीदना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

धनतेरस पर कौन सी झाड़ू खरीदे

धनतेरस पर सीकों वाली या फूल वाली अच्छी मजबूत झाड़ू खरीदना चाहिए। ऐसी झाड़ू खरीदे जो हाथ से बनाई गई हो। झाड़ू लाएं तो उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए

धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए। जैसे 3, 5 या 7 झाड़ू खरीदें। कम से कम तीन झाड़ू अलग अलग कार्यों के लिए खरीदना चाहिए। धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर झाड़ू की पूजा कैसे करें

शुभ मुहूर्त में झाड़ूं की माता लक्ष्मी की तरह पूजा करें। उसको हल्दी, कुमकुम और चावल लगाएं। उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदना चाहिए

शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदना चाहिए। इसके लिए अभिजीत मुहूर्त या विजयी मुहूर्त को जानें। यदि आप चाहें तो शुभ, लाभ और अमृत का चौघड़िया देखकर भी झाड़ू खरीद सकते हैं।