महासमुंद, 04 अगस्त (वेदांत समाचार) ।महासमुंद आबकारी विभाग की जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला पिथौरा-सांकरा आबकारी सर्किल का है।जानकारी के मुताबिक, सांकरा ब्लॉक के भैसा नाला भोजपुरी जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना पर आबकारी टीम ने दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी बेनुधर बिशाल, पिता बिहारी बिशाल को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से 84 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया है।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

