BIG NEWS : कांग्रेस की सूची आते ही संगठन में हुआ बड़ा बदलाव..! यहां के कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाया, सामने आई ये बड़ी वजह…

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 229 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद पार्टी अब एक्शन मोड में भी नजर आ रही है। प्रत्याशियों का ऐलान करने के एक दिन बाद ही भोपाल शहर कांग्रेस में संगठनात्मक परिवर्तन किया गया है। भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को हटा कर दो बार के पार्षद प्रवीण सक्सेना को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रवीण सक्सेना इंजीनियर संजीव सक्सेना के छोटे भाई है। संजीव भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से दावेदारी कर रहे थे। इसके चलते यह सीट पर पेंच फंस गया था। इसके बाद गुरुवार देररात पार्टी ने इस सीट पर विधायक पीसी शर्मा को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संजीव सक्सेना टिकट नहीं देने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह चुके थे। सक्सेना के निर्दलीय चुनाव लड़ने से दक्षिण पश्चिम सीट पर भाजपा को फायदा मिल सकता है।

जानकारों का कहना हे कि प्रदेश कांग्रेस ने संजीव सक्सेना के छोटे भाई को भोपाल शहर अध्यक्ष का पद देकर उनको बगावत करने से रोक लिया है। हालांकि कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद से संजीव सक्सेना का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।