रायपुर,02 अगस्त (वेदांत समाचार) . मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक होटल बेबीलॉन में आयोजित डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगे. इसके बाद 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लोक भवन में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:05 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे.
राजधानी रायपुर में आज डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा इसकी अध्यक्षता करेंगे. कार्यशाला में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल तकनीकों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने, ICJS और CCTNS के बेहतर उपयोग तथा न्यायपालिका, पुलिस और अभियोजन तंत्र के समन्वय पर मंथन होगा. NIC और NCRB के विशेषज्ञ तकनीकी प्रशिक्षण देंगे. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के एसपी, आईजी, डीजीपी और न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे.

