खाना खजाना : रवा उत्तपम

साउथ इंडियन फूड्स में इडली, डोसा के साथ ही उत्तपम को भी काफी पसंद किया जाता है। अनियन उत्तपम को तो लोग काफी चाव ले लेकर खाते हैं। नाश्ते के लिए उत्तपम एक परफेक्ट फूड डिश है। सूजी यानी रवा से भी टेस्टी उत्तपम बनाया जाता है। प्याज से तैयार होने वाला रवा अनियन उत्तपम जो भी खाता है वो इस दोबारा मांगे बिना नहीं रह पाता है। आप अगर साउथ इंडियन फूड को खाना पसंद करते हैं तो इस बार रवा से टेस्टी उत्तपम तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद बच्चों को भी काफी पसंद आता है।

रवा उत्तपम बनाना काफी आसान है और सुबह के बिजी शेड्यूल के बीच इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। आपने अगर कभी रवा उत्तपम को नहीं बनाया है तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है। आइए जानते हैं रवा उत्तपम बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

सूजी – 1 कप

टमाटर कटा – 3-4 टेबलस्पून

प्याज कटी – 2-3 टेबलस्पून

हरी मिर्च कटी – 2 टी स्पून

हरा धनिया कटा – 3 टेबलस्पून

दही – 1/4 कप

तेल – जरूरत के मुताबिक

नमक – स्वादानुसार

विधि

रवा उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और प्याज को बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया भी काटें। अब एक बड़ी बाउल में रवा और दही डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें. इसमें एक कप पानी और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और घोल बनाएं। अब इस घोल को ढककर एक घंटे के लिए अलग रख दें। इतने वक्त में घोल फूल जाएगा। इसके बाद उत्तपम के ऊपर थोड़ा सा प्याज, टमाटर और धनिया और हरी मिर्च डालकर फैला दें। इसके बाद उत्तपम को अच्छी तरह से सिकने दें। कुछ देर बाद उत्तपम को पलटें और दूसरी ओर सुनहरा होने तक पकाएं। जब उत्तपम तैयार हो जाए तो उसे एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे घोल से एक-एक करते हुए अनियन उत्तपम बना लें। अब टेस्टी प्याज के उत्तपम को नारियल चटनी के साथ सर्व करें।