छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, मुख्य अभियंता साव और देवांगन हुए सेवानिवृत्त - vedantsamachar.in

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, मुख्य अभियंता साव और देवांगन हुए सेवानिवृत्त

रायपुर, 31 जुलाई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में शुक्रवार को आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवाकाल और कंपनी के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता राजेन्द्र कुमार साव एवं आशुतोष देवांगन सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में मुख्य अभियंता राजेन्द्र कुमार साव और आशुतोष देवांगन ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एम.एस. कंवर, सी.एल. नेताम, संदीप मोदी एवं संजय शुक्ला सहित मुख्य अभियंता गिरीश गुप्ता, सुभाष शर्मा, एच.एन. कोसरिया और रोहित डहरवाल उपस्थित रहे।वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से भी सेवा भवन में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पांच अधिकारी एवं कर्मचारियों को विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में निज सचिव राजेश देवांगन, निज सचिव श्रीकांत तिवारी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) अमरोज कुमार मसीह, सिविल परिचारक श्रेणी-एक कमल नारायण वर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। समारोह में कार्यपालक निदेशक के.एस. मनोठिया, एम.एस. चौहान, संजय पटेल एवं वी.के. दीक्षित सहित मुख्य अभियंता के.बी. पात्रे, अब्राहम वर्गीस, रश्मि वर्मा और प्रसन्ना गोसावी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव और सेवाएं कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती रही हैं। समारोह में सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।