ताइवान ने पहली स्वदेशी रक्षा पनडुब्बी का अनावरण किया

ताइपे। ताइवान ने गुरुवार को अपनी पहली स्वदेशी रक्षा पनडुब्बी (आईडीएस) नरवाल का अनावरण किया। द्वीप की केंद्रीय समाचार एजेंसी (सीएनए) ने यह जानकारी दी है। यह समारोह ताइवान के शहर काऊशुंग में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने की।