BREAKING : दमाउधारा वाटरफॉल हादसा दूसरे दिन मिला लापता युवक का शव... - vedantsamachar.in

BREAKING : दमाउधारा वाटरफॉल हादसा दूसरे दिन मिला लापता युवक का शव…

सक्ती, 30 जुलाई (वेदांत समाचार) । सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाउधारा वाटरफॉल में हुए दर्दनाक हादसे में लापता युवक का शव आखिरकार दूसरे दिन बरामद कर लिया गया। भिलाई से अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए युवक प्रतीक कंवर तेज बहाव में बह गए थे, जिसके बाद लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।घटना के बाद बुधवार सुबह से ही SDRF, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गहरे पानी, खाई और दुर्गम चट्टानों के बीच टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कई घंटों तक चले अभियान के बाद दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच प्रतीक कंवर का शव बरामद कर लिया गया।रेस्क्यू टीम ने कठिन परिस्थितियों में अथक प्रयास करते हुए शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे घटनास्थल पर माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में जलप्रपातों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में बेहद सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।