जी-20 समिट: भारत मंडपम पहुंचे मेहमान, PM मोदी ने किया स्वागत

दिल्ली। भारत की राजधानी नई दिल्ली इस वक्त जी20 सम्मेलन के मद्देनजर पूरी दुनिया का केंद्र बनी हुई है। बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और सऊदी के प्रिंस सलमान तक भारत आ चुके हैं।

जी20 शिखर वार्ता के लिए प्रगति मैदान में बनाए गए आयोजन स्थल भारत मंडपम में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों का पहुंचना शुरू हो गया है। पीएम मोदी इन सभी नेताओं स्वागत करने खुद भारत मंडपम पहुंचे हुए हैं। पीएम ने सभी नेताओं का गर्मजोशाी से स्वागत किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं नेताओं का स्वागत…




जो बाइडेन आयोजन स्थल पहुंचे
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने भारत मंडपम पर खुद उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया है।

अल्बनीज और ट्रूडो का स्वागत
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दिल्ली के प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ऋषि सुनक का स्वागत
जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। पीएम मोदी ने उनका भी गर्मजोशी से स्वागत किया।

इटली-जापान के पीएम भी पहुंचे
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दिल्ली के प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।

रूस के विदेश मंत्री पहुंचे
जाी20 सम्मेलन के आयोजन से कुछ ही दिनों पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को इस सम्मेलन में न आने की सूचना दी थी। अब पुतिन की जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जी20 सम्मेलन में पहुंचे हैं। उनका भी स्वागत हुआ।

मिस्र और मॉरीशस के प्रमुख भी आए
भारत की राजधानी नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भागीदार बनने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंच गए हैं।

एर्दोगन का भी स्वागत
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन भी दिल्ली पहुंचे हैं। प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में पीएम मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

यूएई के प्रमुख का स्वागत
भारत के करीबी मुल्क और साझेदार देश संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए  प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम पहुंचे हैं। देखिए पीएम ने कैसे उनका स्वागत किया।