श्री रामकृष्ण गौ सेवा संस्था द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


कोरबा, 15 अगस्त । आजादी के इस पावन पर्व पर आज पूरा देश झूम रहा है। हर घर, घर -घर तिरंगा लहरा रहा है। ” हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई आपस में सब भाई भाई ” आज पूरा भारत एकता के सूत्र में बँध जाता है। भाईचारे की भावना से अभिभूत होते हैं।


हमारी भारतीय संस्कृति विशेषताओं से भरी हुई है। उन्हीं मे से एक खास बात यह है कि भारत एकमात्र मातृत्व प्रधान देश है। जहाँ केवल प्रेम ही प्रेम है। इसीलिए भारतमाता कही जाती हैं। यहाँ नदियों में भी माता बसती हैं। गंगा मैया, यमुना मैया आदि। छत्तीसगढ़ महतारी हमारे ही देश की पहचान है। अब इन्हीं में एक हैं हमारी गौ माता । कितनी अद्भूत है हमारी संस्कृति।
इन्हीं सब विशेषताओं को श्री रामकृष्ण गौसेवा संस्था ने आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उपस्थित लोगों तक पहुँचाया।


आज के ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुमेर डालमिया, कृष्णा पासवान, परमानंद अग्रवाल, विकास डालमिया, लुकेश्वर चौहान, सन्तोष पासवान ,उषा पाण्डेय के साथ साथ बहुत सारे महिलायें, बच्चे व पुरुष शामिल थे।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान गाये गये, जयकारे हुये, अतिथियों के द्वारा आजादी के पर्व पर दो शब्द बोले गयें, अन्तिम में बूंदी सेव प्रसाद तौर पर वितरित किये गयें।


कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष लालिमा जायसवाल , सचिव ऊत्तम प्रजापति , सह सचिव दौलतराम सोनी, अन्य सदस्यों में भूषणदास महंत, बम्लेश्वरी चौहान, पुष्पेन्द्र महंत, आशुतोष यादव , सुमित वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।