- नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारियों ने किया पौधों का रोपण
कोरबा 25 जुलाई 2026 – ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रंातर्गत सीएसईबी चैक से शारदा विहार तक के मुख्य मार्ग पर सघन वृक्षारोपण किया गया। निगम के लेखाधिकारी श्री भवकांत नायक के साथ मिलकर निगम के अधिकारी कर्मचारियों व आमनागरिकों ने मुख्य मार्ग पर पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यहाॅं उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा के द्वारा पर्यावरण संक्षरण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार के करने के उद्देश्य से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 18 जुलाई को घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में ’’ रन फार ग्रीन ’’ का वृहद आयोजन कर की गई थी। अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य 18 जुलाई से लगातार आगामी 60 दिनांे तक किया जायेगा। अभियान के आठवें दिन आज नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी चैक से शारदा विहार तक के मुख्य मार्ग पर सघन वृक्षारोपण किया गया। निगम के लेखाधिकारी श्री भवकांत नायक, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर के साथ मिलकर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने उक्त मार्ग पर पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

