Sawan Food: सावन के सोमवार को व्रत में बना सकते हैं ये पकवान, खाकर सब करेंगे तारीफ

आज सावन का पाचवा सोमवार है। सावन के महीने में लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रहने से महादेव खुश होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं। विवाहित महिलाएं सुख-समद्धि के लिए और अविवाहित महिलाएं अच्छे वर के लिए महादेव की पूजा करती हैं।

समा के चावलों से आप आसानी से फलाहारी उत्तपम बना सकती हैं। इसे आप चाहें तो कोकोनट चटनी के साथ खाएं या फिर धनिए की चटनी भी इसके साथ स्वादिष्ट लगती है। थालीपीठ वैसे तो महाराष्ट्र की फेमस डिश है, लेकिन अब इसे सभी जगह पसंद किया जाने लगा है। इसे साबुदाना की मदद से बनाया जाता है।

व्रत वाला ढोकला

व्रत में ढोकला बनाकर आप खुद भी खा सकती हैं और अपने घरवालों को भी खिला सकती हैं। इसे समा के चावल और साबुदाना की मदद से बनाया जाता है। इसे बनाना काफी आसान होता है। ढोकले को हरे धनिए की चटनी के साथ ही परोसिए।

अरबी के कबाब 

सुनने में अजीब है लेकिन अरबी के कबाब काफी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। अरबी के कबाब को आप चटनी के अलावा दही के साथ भी खा सकते हैं।