Stretch Marks: पुरूषों में क्यों होती है स्ट्रेच मार्क्स की समस्या? जानें इसके कारण और हटाने के उपाय

Stretch Marks: हमने हमेशा से सुना है कि स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी समस्या है जो केवल महिलाओं को प्रभावित करती है। हालांकि, इन स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी पुरुषों में भी बहुत आम है। इसके अलावा, महिलाओं की तरह, स्ट्रेच मार्क्स पुरुषों में भी जटिलताएं पैदा कर सकते हैं। पुरुष आमतौर पर युवावस्था के दौरान तेजी से प्यूबर्टी, वजन बढ़ने और बॉडी बिल्डिंग के कारण स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का सामना करते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के कारण डायबिटीज और स्क्लेरोडर्मा जैसी पुरानी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।

पुरुषों में स्ट्रेच मार्क्स होने के क्या हैं कारण?

ये मुख्य रूप से शारीरिक स्थितियों से जुड़े होते हैं-

  • प्यूबर्टी के दौरान तेजी से विकास, जो मुख्य रूप से ऊपरी बांहों, जांघों, नितंबों और पीठ पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान छोड़ता है।
  • तेजी से वजन बढ़ना और मोटापा होने से पेट पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान पड़ जाते हैं।
  • बॉडीबिल्डिंग, जिसमें मांसपेशियों के तेजी से विकास के साथ स्ट्रेच मार्क्स के निशान पैदा होते हैं।
  • कुछ बॉडीबिल्डर वाले एनाबॉलिक स्टेरॉयड का इस्तेमाल करते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स में योगदान दे सकते हैं।
  • आनुवंशिकी तौर पर भी कुछ पुरुषों में उनके जीन के कारण स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो सकती है।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए घरेलू उपचार

  • स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए लोग आमतौर पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप इससे निजात पा सकते हैं।
  • नेचुरल एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल करें।
  • बादाम ऑयल या जोजोबा ऑयल का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • एलोवेरा भी स्ट्रेच मार्क्स के निशान को हटाने में कारगर है।

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट

कई बार लोग घरेलू उपचारों से संतुष्ट नहीं होते है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो स्ट्रेच मार्क्स के लिए कुछ कॉस्मेटिक उपचार भी उपलब्ध हैं। आइए जानें…

लेजर थेरेपी

लेजर थेरेपी की मदद से स्‍ट्रेच मार्क्‍स को हटाया जा सकता है। इससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है और हमारी स्किन पर दिखने वाले स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को कम करने में मदद मिलती है।

माइक्रोडर्माब्रेशन

स्‍ट्रेच मार्क्‍स के निशान को कम करने के लिए माइक्रोडर्माब्रेशन एक दर्द रहित प्रक्रिया है। इसमें स्किन की ऊपरी परत (एपिडर्मिस) को टारगेट कर, कोलेजन और इलास्टिन फाइबर को कसने के लिए स्किन पर काम करती है।

कॉस्मेटिक सर्जरी

यदि अन्य उपचार असफल होते हैं, तो कॉस्मेटिक सर्जरी एक विकल्प है। यह महंगा उपचार है, इसमें आपके शरीर से स्‍ट्रेच मार्क्‍स के निशान को स्थायी रूप से हटाया जा सकता है।

टॉपिकल ट्रीटमेंट

स्‍ट्रेच मार्क्‍स के निशानों को कम करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ क्रीम ओवर-द-काउंटर उपलब्ध हैं, जबकि अन्य डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती हैं।