CG News : शादी के दो दिन बाद हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे की हो गई मौत, पढ़िए

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से घर में मातम छा गया है। मृतक की पहचान देवांगन सिदार (35 साल) के रूप में हुई है। (the groom died)
जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला कापू थाना क्षेत्र के ठाकुरपोड़ी गांव का है। 5 अप्रैल को शादी हुई थी। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार की बारात जशपुर गई थी। 9 अप्रैल को ग्राम ठाकुरपोड़ी में रिसेप्शन था।

परिजनों के अनुसार, 10 अप्रैल की शाम देवांगन सिदार ट्रैक्टर में टेंट का सामान छोड़ने अपने तीन अन्य दोस्त सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्ववारिका सिदार के साथ गया था। इसी दौरान सतीपारा सरपंच घर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के बात तत्काल परिजन तत्काल पत्थलगांव शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देवांगन सिदार को रायपुर रेफर कर दिया। करीब 11 बजे नंदन झरिया के पास उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर है।