OMG! आम इंसान के बस की बात नहीं इस ‘आम’ को खाना, तीन लाख रुपए किलो है कीमत

ओडिशा: कालाहांडी जिले के कंदुलगुडा गांव के एक शिक्षक ने ‘मियाज़ाकी’ नामक आम की एक विशेष किस्म उगाने में सफलता हासिल की, जिसके अनोखे स्वाद के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

टंकाधर कालो, सहायक निदेशक, उद्यानिकी कालाहांडी ओडिशा ने बताया कि इन पौधों को 12 साल पहले लगाया गया था। इन आमों का रंग अन्य आम से अलग है। विदेशों में ये आम 2.5 लाख प्रति किलो के हिसाब से बिकता है।