Kailash Mansarovar Yatra 2023: कैलाश मनसरोवर यात्रा पर जा रहे हैं, तो इन जगहों को भी देखना न भूलें

Kailash Mansarovar Yatra 2023: सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में शिवभक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब श्रद्धालु इस साल सितंबर से कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकेंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त कैलाश मनसरोवर यात्रा पर निकलते हैं।

हिन्दू धर्म में कैलाश मानसरोवर यात्रा का काफी महत्व है। यह स्थान शिव का धाम माना जाता है। यह बौद्ध और जैन धर्म में भी पवित्र तीर्थ स्थान के रूप में जाना जाता है। इसे दुनिया का अद्भूत पर्वत माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह भगवान शिव का निवास स्थान है। जो भक्त यहां आकर शिव का दर्शन करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पर्वत की ऊंचाई 6600 मीटर से भी अधिक है।

मान्यता के अनुसार, मानसरोवर यात्रा के दौरान कोई यहां का पानी पीता है तो कि वह अपने पापों से मुक्त हो जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस झील का निर्माण सबसे पहले ब्रह्मा जी के मन में हुआ था। इस स्थान को लेकर यह भी कहा जाता है कि यहां सुबह 3 से 5 बजे के बीच देवता स्नान करने के लिए झील पर उतरते हैं।

मानसरोवर की सुंदरता दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आपको प्रकृति, झीलें, पहाड़ पसंद है, तो आपको यह यात्रा जरूर करनी चाहिए। इस पर्वत की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। मानसरोवर के आसपास और कई पर्यटन स्थल को देख सकते हैं। यहां गौरी कुंड भी काफी लोकप्रिय है। जिसे पार्वती सरोवर के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, यह झील माता पार्वती का स्थान माना जाता है। गौरी कुंड के अलावा कैलाश परिक्रमा,राक्षस ताल, नंदी पर्वत आदि स्थान भी यहां देखने लायक हैं।