New Relationship Anxiety: नए रिश्ते में दिखें ये संकेत, तो समझ जाएं ‘रिलेशनशिप एंग्जाइटी’ से जूझ रहे हैं आप!

What Is Relationship Anxiety: जब भी हम नए रिलेशनशिप में जाते हैं, तो शुरुआत में हर चीज अच्छी लगती है। किसी भी रिश्ते की शुरुआत बहुत अच्छी होती है, क्योंकि उस समय हम एक-दूसरे को और भी करीब से जान रहे होते हैं। उस समय अपने पार्टनर की कोई भी बात, आदत हमें बुरी नहीं लगती, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता है, हमें अपने पार्टनर के बारे में नई-नई बातें या आदतें पता लगती हैं।

कभी-कभी हम अपने पार्टनर को उन चीजों के बारे में खुल कर बोल नहीं पाते, जो आगे जाकर रिलेशनशिप एंग्जाइटी का कारण बन जाती हैं। जो आपके मानसिक, सोशल और प्रोफेशनल स्टेटस के लिए भी अच्छी नहीं होती। आज हम आपके रिलेशनशिप एंग्जाइटी के कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं।

रिलेशनशिप एंग्जाइटी के संकेत कैसे होते हैं?

  1. नए रिलेशनशिप में आते ही कुछ समय बाद अगर आप अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आपको लगने लगे कि ये रिलेशन लंबे समय तक चलेगा या नहीं? तो ये रिलेशनशिप एंग्जाइटी के संकेत हैं।
  2. कई बार आप ये सोचने लगते कि क्या अभी भी आपका पार्टनर अपने एक्स के बारे में सोचता होगा। अगर आप उनके ज्यादा अटैच हो जाएं और वह आपसे नहीं हो पाए तो? इस तरह के सवाल मन में आना रिलेशनशिप एंग्जाइटी के संकेत हैं।
  3. कभी-कभी आपको यह लगने लगता है कि नए रिलेशनशिप में आपको ज्यादा इंवेस्ट करना होगा। आपके पार्टनर की आप से ज्यादा उम्मीदें होंगी और अगर आप उन पर खरे न उतरे तो क्या होगा।
  4. किसी भी रिश्ते में कम्यूनिकेशन बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर से अपनी दिल की बात नहीं कह पाते तो यह भी न्यू रिलेशनशिप एंग्जाइटी के संकेत हो सकते हैं।
  5. कभी-कभी आपको ऐसा भी लग सकता है कि अगर आप इस रिश्ते को पूरा समय देते हैं, अपने पार्टनर के लिए हर वो चीज करते हैं, जो आपने पहले नहीं की थी, लेकिन फिर अगर वह आपको छोड़कर चले गए तो आपका पूरा समय और मेहनत बर्बाद हो जाएगी। तो यह भी न्यू रिलेशनशिप एंग्जाइटी के संकेत हैं।