Sawan Somvar Vrat: सावन सोमवार व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

Sawan Somvar Vrat: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस साल यह माह और भी विशेष है क्योंकि इस सावन में कुल 8 सोमवार रहेंगे। इस शुभ माह में सोमवार का व्रत करने का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा पाठ करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा भक्त महादेव को खुश करने के लिए सोमवार का उपवास भी रखते हैं। ऐसे में आज आपको इस लेख में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप व्रत में पी सकते हैं। इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस नहीं होगी।

छाछ

व्रत के दौरान हमारी डाइट में कई बदलाव होते हैं। ऐसे में कई लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती है। इससे बचने के लिए आप आहार में दही जरूर शामिल करें। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। चाहें तो आप दही की छाछ बना सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार है। व्रत में इसे पीने से आप ऊर्जावान रहेंगे। इसके अलावा यह हड्डियों और दांतों के लिए भी फायदेमंद है। छाछ कैल्शियम का समृद्ध स्रोत है।

नींबू पानी

नींबू पानी न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को भी बनाए रखता है। यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए बेहतर साबित होगा। आप व्रत में सादे पानी की जगह नींबू पानी पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इससे इम्युनिटी बढ़ती है और व्रत में आपका पाचन भी ठीक रहेगा।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैंगनीज जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। यह दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। नारियल पानी रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में मददगार यह किडनी के स्वास्थ्य में सुधार करता है। पैकेज्ड ड्रिंक के बजाय ताजा नारियल पानी अपनी डाइट में शामिल करें।

तरबूज का जूस

तरबूज में 90 फीसदी पानी पाया जाता है। व्रत के दौरान इसका जूस जरूर पिएं इससे आप तरोताजा और हाइड्रेटेड रहेंगे। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, इसके अलावा शरीर को डिहाइड्रेड भी नहीं होने देता है।

पुदीने का शरबत

व्रत में पुदीने का शरबत पीने से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इससे आपका पेट भी ठीक रहेगा। इसमें प्रोटीन, मेंथोल, विटामिन-ए, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पुदीना सेहत को कई सारे लाभ पहुंचाता है।