Gold Silver Price Today :सोने और चांदी के गिरे दाम

मुंबई । अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। सोमवार को सोने और चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले हैं। पिछले सप्ताह सोने और चांदी में तेजी देखी गई थी। एक समय जो सोना 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ था। वह पिछले सप्तह 59 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया था। लेकिन अब दोबारा गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है।

क्या हैं गोल्ड के भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 59147 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 59565 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।

चांदी में भी गिरावट
सोने में गिरावट के बीच चांदी के भाव भी लुढ़के हैं। चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में सोमवार की सुबह गिरावट है। एमसीएक्स पर आज सुबह 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 75510 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 6934 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।

सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में सोमवार की सुबह गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव गिरावट के साथ 1,955.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव भी गिरावट के साथ 1,951.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।



चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में सोमवार की सुबह गिरावट है। कॉमेक्स पर सोमवार की सुबह चांदी गिरावट के साथ 25.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी लुढ़कर 24.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

गोल्ड खरीदने का मौका
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी आपके पास अच्छा मौका है। सोने के भाव गिरे हैं। हालांकि पिछले सप्ताह गोल्ड के भाव में तेजी देखी जा रही थी। लेकिन अब गोल्ड के साथ सिल्वर के दाम भी कम हुए हैं।