धमतरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर - vedantsamachar.in

धमतरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

धमतरी, 21 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिसिंग को अधिक परिणामोन्मुख, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

स्थानांतरण आदेश

◆ निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी नियुक्त किया गया है।

◆ निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया है।

◆ निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


◆ निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर नियुक्त किया गया है।

◆ निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री पदस्थ किया गया है।

◆ निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी की जिम्मेदारी दी गई है।

◆ निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई नियुक्त किया गया है।

◆ निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर पदस्थ किया गया है।

विशेष उल्लेखनीय है कि जिन थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पूर्व से सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी के रूप में पदस्थ थे, वहां अब निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इस निर्णय से पुलिस नेतृत्व को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, जनशिकायतों के त्वरित निराकरण एवं पुलिस की मैदानी कार्यवाही और अधिक प्रभावी होगी।