Korba Placement Camp 2026: कोरबा जिले के पांच जनपदों में 20 से 24 जुलाई तक लगेगा प्लेसमेंट कैंप, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर - vedantsamachar.in

Korba Placement Camp 2026: कोरबा जिले के पांच जनपदों में 20 से 24 जुलाई तक लगेगा प्लेसमेंट कैंप, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कोरबा, 21 जुलाई 2026। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत कोरबा द्वारा पांचों जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार एस.आई.एस. इंडिया कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ के सहयोग से यह प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई को जनपद पंचायत करतला, 21 जुलाई को कटघोरा, 22 जुलाई को पाली, 23 जुलाई को पोड़ी-उपरोड़ा तथा 24 जुलाई को जनपद पंचायत कोरबा में प्लेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक कैंप का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला पंचायत ने सभी संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियां प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें रोजगार से जोड़ना है। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित जनपद पंचायत में पहुंचकर प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है।