नई दिल्ली, 21 जुलाई: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को किसानों ने दिल्ली के किसान घाट पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि, प्रदर्शन शुरू होते ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचे कई किसानों को हिरासत में ले लिया। किसान घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस और RAF के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए किसानों को मौके पर पहले से खड़ी पुलिस बसों में बैठाकर अन्य स्थानों पर ले जाया गया। उधर, हरियाणा और पंजाब से दिल्ली आने वाले किसानों को भी राजधानी की सीमाओं पर रोक दिया गया। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर किसानों को किसान घाट की ओर बढ़ने से रोक दिया। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
किसानों ने ट्रेड डील का विरोध करने की वजह भी बताई। किसानों ने कहा कि उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौता स्वीकार नहीं है। उनका आरोप है कि इस समझौते से किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा, जिससे उनकी आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि यदि इस तरह का व्यापारिक समझौता लागू होता है तो देश के छोटे और मध्यम किसान सबसे अधिक प्रभावित होंगे। उनका दावा है कि इससे कृषि क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और घरेलू किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिलने में मुश्किल होगी। इसी कारण वे इस ट्रेड डील को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। किसान संगठनों की अन्य प्रमुख मांगों में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कृषि ऋण माफी और किसानों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का समाधान भी शामिल है। CJP आंदोलन में फिर सक्रिय हुए अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचे; दिलजीत दोसांझ भी समर्थन में आए.
किसान घाट पर सुरक्षा कड़ी
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। किसान घाट और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए हैं। प्रदर्शन स्थल पर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने राजधानी की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले किसानों को विभिन्न बॉर्डर प्वाइंट्स पर रोक दिया गया है। कई जगह बैरिकेडिंग कर किसानों को किसान घाट की ओर बढ़ने से रोका जा रहा है। इससे पहले किसान घाट पहुंचने वाले कई प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन शुरू होते ही हिरासत में ले लिया गया। मौके पर पहले से खड़ी पुलिस बसों में बैठाकर उन्हें अन्य स्थानों पर ले जाया गया। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि संसद सत्र और कानून-व्यवस्था को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। Maps
दिल्ली कूच के दौरान करनाल में किसान-पुलिस आमने-सामने
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को हरियाणा के करनाल में पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, किसान दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, हरियाणा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने उन्हें दिल्ली की ओर जाने से रोक दिया। इसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और किसान वहीं धरने पर बैठ गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

