महिलाओं को सक्षम बनाने भूपेश सरकार कर रही हरसंभव पहल : चंद्राकर

महासमुंद ,08 जुलाई । बिहान अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूह की ओर से आयोजित बिहान सम्मेलन में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की मांग पर खैरा में बिहान कलस्टर भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

शनिवार को बिहान केंडर व बिहान अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूह की ओर से शहर के शंकराचार्य भवन में बिहान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को स्व-सहायता समूह के रूप में संगाठित कर उन्हें क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है।

आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। गौठान और रीपा के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 

संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला कोष के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की है। पहले महिला कोष को एक या दो करोड़ रुपए का वार्षिक आबंटन उपलब्ध होता था, मगर वर्ष 2023-24 में 25 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट उपलब्ध कराया गया है। महिला कोष की ओर से संचालित सक्षम योजना में दो करोड़ 63 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है, जो योजना शुरू होने के बाद किसी भी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए गए ऋणों में सर्वाधिक है। उन्होंने महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं की मांग पर खैरा में बिहान कलस्टर भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से तारिणी चंद्राकर, पीआरपी कलस्टर प्रभारी भुनेश्वरी साहू, प्रिंस चंद्राकर, रेखा नागपुरे, राधा साहू, योगेश्वरी साहू, चित्ररेखा साहू, कीर्ति साहू, राजकुमारी यादव, बसंती बंजारे, मोहनी ध्रुव, यशोदा साहू, रोशनी पटेल, यशोदा साहू, तुलसी बंजारे, मीरा कंडरा, सती साहू, टेमिन साहू, सरिता देवांगन, लता यादव, चुनेश्वरी साहू, मीरा, किरण साहू, कुसूमलता जांगड़े, उमा यादव, मोंगरा साहू, नंदनी, संगीता सेन, संतोषी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।