दुल्हन का दिया दर्द जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा दूल्हा, वरमाला से पहले दे दिया ऐसा गम कि हो गया जहर खाने को मजबूर…

रायबरेलीः अपनी शादी को लेकर दूल्हा-दूल्हन के मन में कई तरह के अरमान होते हैं। अपने अरमानों को पूरा करने के लिए युवक-युवती महीनों पहले शादी की तैयारियां शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर अरमानों पर पानी फिर जाए तो ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आया है, जहां दुल्हन वरमाला से पहले ही अपने आशिक के साथ फरार हो गई। दूल्हे को इस बात का इतना सदमा लगा कि उसने घर लौटते ही जहर खा लिया और जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है।

दरअसल, मामला ऐसा कि दुल्हन का शादी से पहले अफेयर चल रहा था, लेकिन परिजनों ने शादी कहीं और तय कर दी। शादी तय होने के बाद पूरे परिवार में खुशी का महौल था। लेकिन परिजनों की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। जी हां दुल्हन वरमाला से पहले ही अपने आशिक मुन्ना के साथ फरार हो गई।

वहीं, इस घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब दुल्हन गायब होने की भनक बारातियों को लगी तो वहां अफरातफरी मच गई और बारात बिना दुल्हन लिए दूल्हे के साथ वापस लौट आई।

इसके बाद घर पहुंचे दूल्हे ने सदमे में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दूल्हे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। अब वो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।