जामबहार में गौ आधारित कृषि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


कोरबा, 19 जून। दिनांक 18/06/2023 को श्री रामकृष्ण गौ सेवा संस्था द्वारा गौ आधारित कृषि पर प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम जामबहार में रखा गया था। जिसमे जैविक खाद, कीट नियंत्रक, केंचुआ खाद, बीज पद्धति आदि विषयों पर जानकारी दी गयी। साथ ही रासयनिक खाद से होने वाले हानि को बताया गया, एवं अधिक से अधिक जैविक खाद के महत्व को बताया गया। प्रशिक्षण आयोजन के पीछे संस्था का मुख्य उद्देश्य गौवंशों का संरक्षण एवं संवर्धन है।


आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभु महंत ( जैविक कृषि ,विशेष सलाहकार) , संस्था की अध्यक्ष लालिमा जायसवाल, सह सचिव दौलत राम सोनी, उषा कंवर व सरोजनी कंवर (सक्रिय महिला सद्स्य), एवं अधिक संख्या में अन्य महिलायें व युवा उपस्थित थे।