आखिर और कब तक! किसी और से रिलेशनशिप रखने का शक, दिल्ली में फिर युवती का मर्डर; इस हाल में मिली लाश…

रिश्ते में घोखा देने का शक होने पर दिल्ली में एक बार फिर एक युवती की हत्या कर दी गई। दिल्ली के नरेला इलाके में 26 साल की युवती की लाश उसके घऱ में मिली है। युवती इस इलाके में किराये के मकान में रहती थी।

पुलिस ने इस मामले में अनिल साहू उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया है। अर्जुन स्वतंत्र नगर का रहने वाला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नरेला पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल आया था। जिससे जरिए पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहां युवती की डेड बॉडी पड़ी हुई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने यह भी पाया कि युवती के मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस के मुताबिक, महिला बिहार के आरा जिले की रहने वाली थी। युवती इस किराये के मकान में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। आशंका जताई जा रही कि यह महिला आरोपी के साथ से रिलेशनशिप में थी। अर्जुन को शक हो गया था कि महिला किसी के संपर्क में है उसने उसकी हत्या की योजना बनाई थी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नरेला पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन को नरेला पुलिस स्टेशन से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि अर्जुन के पुरानी आपराधिक रिकॉर्ड का भी पता चला है। अर्जुन चोरी और छिनतई से जुड़े 10 केसों में शामिल पाया गया है। उसपर यह केस हरी नगर और राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि महिला का शव BJRM अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 16 साल की लड़की साक्षी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी तरह का एक और मामला सामने आ गया है। साक्षी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के आरोपी साहिल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर यह बात सामने आई है कि जब साक्षी ने साहिल से दूरी बनाई चाही तब यह बात साहिल को नागवार गुजरी थी और उसने शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी को बेरहमी से चाकू से गोद डाला था।