मानवता की भलाई के लिए तिवारी दंपति ने किया देहदान

दुर्ग ,20 मई । भिलाई की तिवारी दंपति ने देहदान कर अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की है। देहदान हेतु तिवारी दंपति के निवास 204, शिव शक्ति टावर, स्मृति नगर भिलाई में  “प्रनाम” के अध्यक्ष पवन केसवानी द्वारा काउंसलिंग की गई। जिसके बाद देहदान के लिए राजीव लोचन आयुर्वेदिक कॉलेज, चंदखुरी के नाम मरणोपरांत पार्थिव देह चिकित्सा अध्ययन/अध्यापन हेतु समर्पित करने की वसीयत जारी की गई।

इस पुनीत कार्य हेतु उनकी वसीयत में साक्षी रिश्तेदार के रूप में उनकी बेटी पुतुल तिवारी ने हस्ताक्षर कर अपना भावनात्मक सहयोग प्रदान किया। मानव सेवी संस्था प्रनाम के द्वारा 2008 से लगातार अभी तक करीब 1300 प्रबुद्ध जनों को देहदान के लिए प्रेरित किया जा चुका  है। जिनमें से अनेक लोगों के मरणोपरांत उनकी पार्थिव देह छत्तीसगढ़ के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को मानवता की भलाई के लिए समर्पित भी हो चुके हैं। प्रनाम (प्रबुद्ध नागरिक मंच ) का हेल्पलाइन नंबर 94792 73500 है।