कोरबा निगम में भाजपा पार्षद दल के सचेतक बने सत्येंद्र दुबे - vedantsamachar.in

कोरबा निगम में भाजपा पार्षद दल के सचेतक बने सत्येंद्र दुबे

कोरबा, 11 जुलाई (वेदांत समाचार)। नगर पालिक निगम कोरबा के भाजपा पार्षद दल ने वार्ड क्रमांक 42 के वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व एल्डरमैन सत्येंद्र दुबे को पार्षद दल का सचेतक नियुक्त किया है। पार्टी संगठन ने उनके लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं पार्षदों की उपस्थिति में सत्येंद्र दुबे का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ निगम में भाजपा पार्षद दल को मिलेगा।

सचेतक के रूप में सत्येंद्र दुबे निगम की बैठकों में पार्षद दल के बीच समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं वार्डवासियों ने सत्येंद्र दुबे को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। दुबे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।