2017 बैच के आईपीएस सुनील शर्मा बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक - vedantsamachar.in

2017 बैच के आईपीएस सुनील शर्मा बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक

सारंगढ़, 10 जुलाई (वेदांत समाचार)। राज्य शासन ने 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।

सुनील शर्मा इससे पहले विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और प्रभावी कार्यशैली के कारण उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जन सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

सुनील शर्मा शीघ्र ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।