श्रीलंका के प्रवासी कामगारों ने चार महीनों में 1.8 बिलियन डॉलर से अधिक की राशि भेजी

कोलंबो ,14 मई ।  श्रीलंका के प्रवासी कामगारों ने 2023 के पहले चार महीनों में 1.8 अरब डॉलर से अधिक की राशि भेजी है। श्रम और विदेश रोजगार मंत्री मानुषा नानयक्कारा ने शनिवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने कहा कि श्रमिकों ने अप्रैल में 454 मिलियन डॉलर भेजे, जो अप्रैल 2022 की तुलना में 82.4 प्रतिशत अधिक है।

2021 और 2022 के कुल आधिकारिक आंकड़े क्रमश: 5.49 बिलियन और 3.8 बिलियन डॉलर थे। प्रवासी श्रमिकों का प्रेषण श्रीलंका के लिए विदेशी राजस्व के मुख्य स्रोतों में से एक है।