CSK vs MI : चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया, MS धोनी ने लगाया विनिंग शार्ट 

 CSK vs MI : चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया।

आईपीएल का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मैच की बात करें तो चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई की पारी

मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने ईशान किशन और कैमरन ग्रीन आए। वहीं, गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन ने चौका जड़ दिया। पहले ओवर में 10 रन बने।

दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर कैमरन ग्रीन 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हुए। तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। महेश थीक्षणा ने उनका कैच पकड़ा। तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा बिना खाता खोले कैच आउट हो गए। आईपीएल इतिहास में 16वीं बार रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए।

चेन्नई की पारी

चेन्नई की ओर से बल्लेबाजी करने ऋतुराज गायकवाड़ और डेविड कॉन्वे आए। वहीं गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। इस ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल करार दी गई और फ्री हिट गेंद पर गायकवाड़ ने चौका जड़ दिया।

पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ कैच आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। 9वें ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर रहाणे एलबीडब्लू आउट हो गए। रहाणे ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए।

13वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रिस्टन स्टब्स आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायडू ने ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर रायडू कैच आउट हो गए। राडयू ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस ओवर में 9 रन बने।

इस सीजन एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात दे दिया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। शिवम दुबे ने 18 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। वहीं, धोनी ने नाबाद 2 रन बनाए।

इस सीजन में जब पिछली बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई : कैमरन ग्रीन, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढ़ेरा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ़्रा आर्चर, अरशद ख़ान, पीयुष चावला, आकाश मधवाल

इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, डेवॉल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद

चेन्नई : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जाडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षणा, तुषार देशपांडे