‘मैंने प्रियंका गांधी को अमेठी में नमाज पढ़ते देखा’, कर्नाटक चुनाव के बीच Smriti Irani का नया दावा

कर्नाटक में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं, जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने राज्य की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की। साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा।

इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने दावा किया कि उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को अमेठी में नमाज पढ़ते हुए देखा। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इस्लाम में आस्था रखते हैं और नमाज अदा करते हैं, वे मूर्ति पूजा नहीं करते हैं और शायद यही कारण है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राम मंदिर के निर्माण की अनुमति नहीं दी।

वहीं कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल को बैन करने का वादा किया। इस पर स्मृति ईरानी ने कहा कि पीएफआई जैसे संगठन आतंकी साजिश में शामिल थे, उनकी तुलना बजरंग दल से करना गलत है। कांग्रेस हिंदू विरोधी है।

पहले लगाया था ये आरोप इससे पहले 2019 के चुनाव में भी ईरानी ने यही दावा किया था। उन्होंने उस वक्त कहा था कि प्रियंका गांधी अमेठी में वोट के लिए नमाज पढ़ती हैं। इसके बाद वो महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने जाती हैं।