‘
कोरबा/पाली। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नूनेरा (आमाचौक, पाली रोड) सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से आवश्यक स्वीकृति एवं पंजीयन प्राप्त होने के बाद जय मां पैथोलेब एंड कलेक्शन सेंटर का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इससे अब ग्रामीणों को सामान्य रक्त एवं अन्य पैथोलॉजी जांच के लिए पाली या दूरस्थ शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
केंद्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, लिवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, थायराइड प्रोफाइल, यूरिन जांच, बलगम जांच, टीबी जांच, एलर्जी जांच, फुल बॉडी हेल्थ चेकअप सहित अनेक प्रकार की पैथोलॉजी जांच उपलब्ध कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों का समय और अनावश्यक खर्च दोनों बचेंगे।
केंद्र प्रबंधन का कहना है कि कुछ समय पहले फैली भ्रामक अफवाहों के कारण संस्था को अनावश्यक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया था। अब सक्षम स्वास्थ्य प्राधिकारी द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संचालन की अनुमति मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र निर्धारित नियमों के अनुरूप अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर नहीं, बल्कि प्रमाणित और अधिकृत स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा करें।
ग्रामीणों की सुविधा के लिए होम सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। जरूरतमंद मरीज घर बैठे सैंपल कलेक्शन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा चयनित रक्त जांचों पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
संपर्क: 6261880329

