महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन Keshub Mahindra का निधन, भारत के सबसे वृद्ध अरबपति थे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के सबसे वृद्ध अरबपति केशव महिंद्रा का 99 साल की उम्र में  बुधवार को निधन हो गया। वे 1962 से 2012 तक 48 वर्षों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन थे।

अभी इस पद पर उनके भतीजे आनंद महिंद्रा हैं। अभी हाल ही में फोर्ब्स ने उन्हें 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत का सबसे वृद्ध अरबपति बताया था।