CG CRIME NEWS : नशे के सौदागारों पर चला पुलिस का डंडा : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, गांजा समेत 2 करोड़ से अधिक का थेटावेट लिक्विड जब्त

महासमुंद। CG CRIME NEWS : जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 150 किलो गांजा, थेटावेट लिक्विड और एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 2 करोड़ 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िसा से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेप हरियाणा जाने वाला है। जिसके बाद  महासमुंद पुलिस के निर्देश पर तत्काल थाना कोमखान और सायबर सेल की टीम ग्राम नर्रा बैरियर पहुचकर नाकेबंदी कर ओड़िशा से आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक HR 58C 8083 को चेकिंग के लिए रोककर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान थेटावेट लिक्विड के ड्रमों के बीच सफेद रंग के 6 प्लास्टिक बोरी दिखाई दी, जिसे खोलकर देखा तो कुल 113 पैकेट पीले रंग की झिल्ली में गांजा मिला।

कोमाखान पुलिस ने 30 लाख के अवैध गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विधि संगत कार्रवाई की जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विशाखापट्टनम से हरियाणा के गांजा तस्कर ज्वलनशील पदार्थ थेटावेट लिक्विड के बीच 150 किलो गांजा भरकर ले जा रहे थे, जिसे कोमाखान और साइबर पुलिस की टीम ने एनएच 353 ग्राम नर्रा के पास पकड़ा है। ट्रक में सवार दर्शन सिंह पिता गुरुचरण सिंग 45 साल यमुनानगर हरियाणा, अमन कुमार मीनाचंद पिता सुनील 30 वर्ष जिला फतेहपुर हरियाणा और मनोज कुमार कश्यप पिता ओमप्रकाश कश्यप 20 वर्ष धनोरा जागीर जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से 150 किलो गांजा और 32 ड्रम थेटावेट लिक्विड पदार्थ बरामद किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत 2 करोड़, 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से बरामद थेटावेट लिक्विड किस काम आता है और इसके परिवहन के पीछे क्या कारण है इसका पता पुलिस लगा रही है।