Tata Sierra EV vs MG ZS EV: फीचर्स, रेंज और कीमत में कौन मारेगा बाजी? किसे खरीदना होगा बेहतर ऑप्शन - vedantsamachar.in

Tata Sierra EV vs MG ZS EV: फीचर्स, रेंज और कीमत में कौन मारेगा बाजी? किसे खरीदना होगा बेहतर ऑप्शन

Tata Sierra EV vs MG ZS EV: टाटा मोटर्स की हाल ही में लॉन्च हुई सिएरा ईवी ने अपनी लंबी फीचर लिस्ट, स्मार्ट लुक्स, एडवांस सेफ्टी सूट और जबरदस्त परफॉरमेंस के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में काफी चर्चा बटोरी है. जबकि, एमजी जेडएस ईवी अपनी प्रीमियम इंटीरियर क्वालिटी, एडवांस फीचर्स और अच्छी रेंज की वजह से सेगमेंट की सबसे पुरानी और पॉपुलर कारों में से एक रही है.

Tata Sierra EV vs MG ZS EV: कीमत
सिएरा ईवी की शुरूआती कीमत एमजी जेडएस ईवी से 80,000 रुपये ज्यादा है.इन दोनों गाड़ियों के टॉप वेरिएंट की बात करें तो इनकी कीमत के बीच अंतर 5.25 लाख रुपये का है, जिसमें से जेडएस ईवी टाटा सिएरा ईवी से काफी सस्ती है. अगर आप इन दोनों में से कोई एक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. हम आपको इस खबर के माध्यम से इन दोनों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.

सिएरा ईवी में बड़े बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं और यह गाड़ी काफी फीचर लोडेड भी है. एमजी जेडएस ईवी बैटरी-एज-ए-सर्विस सब्सक्रिप्शन के साथ भी आती है, जिससे इसके बेस वेरिएंट की कीमत घटकर 13 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाती है. इससे मतलब है कि कम बजट वाले खरीदारों के लिए यह टाटा सिएरा ईवी के मुकाबले ज्यादा किफायती होगी, क्योंकि सिएरा ईवी को पूरी कीमत देकर खरीदना पड़ता है.

Tata Sierra EV vs MG ZS EV: डाइमेंशन
टाटा सिएरा ईवी एमजी जेडएस ईवी से ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची कार है.सिएरा ईवी लगभग हर मामले में एमजी जेडएस ईवी से बड़ी है, जिससे इसमें ज्यादा स्पेशियस केबिन मिलता है. इसमें एमजी जेडएस ईवी के मुकाबले 174 मिलीमीटर की ज्यादा बूट स्पेस मिलती है.

Tata Sierra EV vs MG ZS EV: कलर ऑप्शन
टाटा सिएरा ईवी कार 7 अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि एमजी जेडएस ईवी केवल चार कलर ऑप्शन में आती है. आईसीई मॉडल के मुकाबले सिएरा ईवी में दो नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं.

Tata Sierra EV vs MG ZS EV: पावरट्रेन
टाटा सिएरा ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन : 63 केडब्ल्यूएच और 75 केडब्लूएच दिए गए हैं, जबकि जेडएस ईवी में केवल 50.3 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन मिलता है.सिएरा ईवी गाड़ी सिंगल-मोटर आरडब्लूडी और डुअल-मोटर एडब्लूडी सेटअप में उपलब्ध है, जबकि जेडएस ईवी केवल एफडब्लूडी कॉन्फ़िगरेशन में आती है.टाटा सिएरा ईवी (इसके बेस मॉडल में भी) एमजी जेडएस ईवी के मुकाबले 61 पीएस की ज्यादा पावर देती है और इसकी सर्टिफाइड रेंज भी ज्यादा है.पावर आंकड़ों के मामले में भी सिएरा ईवी जेडएस ईवी से कहीं ज्यादा बेहतर है. इसका सबसे कम पावर वाला वर्जन भी 32 पीएस की ज्यादा पावर और 35 एनएम का ज्यादा टॉर्क देता है.

Tata Sierra EV vs MG ZS EV: फीचर और सेफ्टी
टाटा सिएरा ईवी में थ्री-स्क्रीन सेटअप दिया गया है जिसके तहत वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और को-ड्राइवर के लिए 12.3-इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं.एमजी जेडएस ईवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.इन दोनों गाड़ियों में लेवल-2 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर दिए गए हैं, जबकि सिएरा ईवी में 540-डिग्री कैमरा सेटअप भी मिलता है जो ऑफ-रोड स्थितियों में काफी काम आता है.

टाटा सिएरा ईवी में 12 स्पीकर जेबीएल ब्लैक साउंड सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस दिया गया है, जबकि एमजी जेडएस ईवी में केवल 4-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है. इन दोनों कार में लेवल-2 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है, जो इन्हें चुनने के लिए सबसे सुरक्षित ऑप्शन बनाता है.एमजी जेडएस ईवी में राइडिंग के लिए 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि सिएरा ईवी में 19-इंच अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं.