Ram Navami 2023 : भय प्रकट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी…

अंबिकापुर। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही स्थानीय श्रीराम मंदिर में घंटे,घड़ियाल बजने लगे। चारों तरफ भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी…! अवध में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की …! के गीत गूंजने लगे। नगर के श्रीराम मंदिर के साथ – साथ अन्य सभी मंदिरों में भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। रामलला के सुमधुर गीतों व भजनों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

naidunia

बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां सुबह नौ बजे से ही पहुंचने लगे थे।तीन घंटे में पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर गया। जो लोग मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए वे बाहर से ही राम लला की आरती में झूमते नजर आए। बैंड की आकर्षक धुन में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव समय से पहले यहां पहुंच गए थे। मंदिर के पुजारी प्रणव मुनि ने ठीक 12 बजे मंदिर का पट खोला।सबसे पहले राम लला की आरती शुरू हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आरती उतारी और यहां काफी देर तक रामलला के गीतों से माहौल भक्ति पूर्ण हो गया था। लोगों ने रामलला की एक झलक पाने द्वार तक पहुंच गए। श्रीराम के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

इस बार भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। यहां नौ दिनों से रामायण कथा का पाठ चल रहा था जिसका आज विधि विधान से समापन भी हुआ।एक दिन पहले साधु संतों की भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

पहले दिन से ही श्रीराम जन्मोत्सव का माहौल बन चुका था। गुरुवार को सुबह से ही लोग श्रीराम मंदिर पहुंचने लगे थे। 12 बजे तक यहां अपार भीड़ लग गई थी। यहां पहुंची महिलाएं रामलला का जन्म होते ही भक्तों ने जमकर नृत्य किया। आरती उपरांत यहां प्रसाद का वितरण किया गया।

छोटा पड़ रहा मंदिर प्रांगण

नगर का श्रीराम मंदिर प्रांगण अब छोटा पड़ने लगा है। वर्ष पुराने मंदिर मैं पहले कब लोगी पहुंचते थे पिछले कुछ सालों से यहां भक्तों की भीड़ लग जाती है सुबह ही पूरा प्रांगण भक्तों से भर जाता है देर से पहुंचने वाले भक्तों को अंदर जगह नहीं मिल पाती इस कारण बाहर से आरती में शामिल होते हैं भविष्य में यहां बेहतर व्यवस्था बनाने की जरूरत भी महसूस की जा रही है ताकि सभी भक्तों को जगह मिल सके।

पार्किंग की भी समस्या

यहां पार्किंग की भी एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में यहां दो पहिया, चार पहिया वाहनों से लोग आते हैं।वाहनों को खड़ी करने की जगह नहीं होती। भविष्य में यहां बेहतर व्यवस्था कराए जाने की जरूरत है। पिछले कई सालों से यहां चंद पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर भेज दिया जाता है जबकि यहां पर बेहतर व्यवस्था की जरूरत है।