KORBA:केबिनेट मंत्री देवांगन ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

कोरबा,23 सितंबर (वेदांत समाचार)। साक्षी सेवा समिति द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पं मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति में किया गया। इस समारोह में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के पद को सुशोभित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक श्रीमती एस कुर्रे ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्यारेलाल आदिले , युनूस दानियालपुरी, दिलीप अग्रवाल, डॉ कृष्ण कुमार चन्द्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर मां शारदे के पूजन अर्चन से किया। अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प महामाला से मंत्री का स्वागत किया गया।

संस्थापक श्रीमती एस कुर्रे ने संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए शिक्षकों के कार्यों को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया और शिक्षकों के पद को गरिमायुक्त बतलाया। कार्यक्रम में संस्था ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुकुंद उपाध्याय, गोकुल प्रसाद मार्बल, भूपेंद्र सिंह राठौर, वसुंधरा कुर्रे को साल मोमेंटो प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्व.श्री कृपाराम निराला स्मृति सम्मान 2024 संगीत एवं कला साधक रूपेश चौहान को प्रदान किया गया। स्वर्गीय श्रीमती तिहारिन बाई निराला स्मृति सम्मान संगीत एवं कला साधक कंचन मोरे को प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राचार्य अनिता ओहरी, प्राचार्य गीता साहू, प्राचार्य मंजू तिवारी, प्राचार्य विनीता दास, रेखा रानी जाटवर, पदमा प्रधान, पंकज सिंह, डिंपल जोशी, सीमा स्वर्णकार, मंजू निर्मलकर सुरेश कुमार केवट घनश्याम श्रीवास फिरोज़ खान लोकेश्वरी पंकज कीर्ति लहरे जगजीवन कैवर्त राजकुमार महिलांगे सत्येंद्र कुमार सिंह सुरेश चौहान जयलता कश्यप नंदकिशोर जायसवाल आदि रहे। मंत्री द्वारा संस्था की प्रांताध्यक्ष कौशिल्या खुराना उपाध्यक्ष जमुना देवी गढ़ेवाल सचिव सरोज खुराना सहसचिव मधुलिका दुबे मीडिया प्रभारी छोटी लहरें वक्ता प्रेमलता खंडे वक्ता किरण सिदार सलाहकार यशोदा दिव्य को मोमेंटो प्रदान किया गया। मंत्री ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की प्रशंसा की साथ ही उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन घनश्याम श्रीवास एवं आभार प्रदर्शन प्रांताध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या खुराना द्वारा किया गया।