अंबिकापुर,02 जुलाई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जहां एक ट्रक के ऊपर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरा। घटना के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
यह घटना खरसिया रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि गरज-चमक के साथ ही बारिश हो रही थी। इसी दौरान बिजली ट्रक के ऊपर गिर गई, जिसके बाद ट्रक आग की लपटों में घिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

