Amritpal Singh: बाइक से भेष बदलकर भागा था अमृतपाल, टोल प्लाजा का CCTV फुटेज भी आया सामने

अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टोल प्लाजा में उसे एक कार में जाते देखा गया है। यह वीडियो शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे का। उधर, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले उसके चाचा समेत पांच लोगों पर रासुका लग चुका है। 

तीन दिन बीत जाने के बाद भी कट्टरपंथी अमृतपाल का कुछ भी सुराग नहीं मिल रहा है। 116 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद भी पंजाब पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बीच अमृतपाल को लेकर नए खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपाल भेष बदल कर भागने में सफल रहा है। उसने शाहकोट में अपना चोला बदला। यहां पैंट-शर्ट और गुलाबी पगड़ी पहनी और बाइक से भागा है। इससे पहले वह ब्रेजा कार से नंगल अंबिया स्थित गुरुद्वारा साहिब भी गया। बताया जा रहा है कि यहां उसने खाना भी खाया। 

सुखदीप और गौरव नाम के दो शख्स ने अमृतपाल को दो बाइक मुहैया करवाई थी। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है। इससे पहले अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टोल प्लाजा में उसे एक कार में जाते देखा गया है। यह वीडियो शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे का। उधर, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले उसके चाचा समेत पांच लोगों पर रासुका लग चुका है।