Manik Saha: माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत कई राज्यों के सीएम हुए शामिल

एजेंसी। माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। माणिक साहा ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले माणिक साहा ने राज्यपाल से सोमवार को मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बता दें कि माणिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंघा रॉय, प्रणजीत सिंघा रॉय और सुशांत चौधरी ने अगरतला में त्रिपुरा के मंत्रियों के रूप में शपथ ली है। रतनलाल नाथ, मोहनपुर से विधायक हैं और वह बिप्लव देव की सरकार में भी मंत्री थे। साथ ही पंचारथल विधानसभा से विधायक सांतना चकमा ने भी शपथ ग्रहण की है। वहीं, सुशांत चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चौधरी मजलिशपुर विधानसभा से विधायक हैं। इसके अलावा टिंकू रॉय ने भी शपथ ली है।

कौन-कौन विधायक बनें मंत्री

  • रतनलाल नाथ
  • सांतना चकमा
  • सुशांत चौधरी
  • टिंकू रॉय
  • प्रणजीत सिंघा रॉय
  • बिकास देबबर्मा
  • सुधांगसू दास
  • शुक्ला चरण नोआतिया

पीएम मोदी हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

बता दें कि माणिक साहा दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं।

साहा ने राज्यपाल को सौंपा था इस्तीफा

माणिक साहा ने शुक्रवार को अगरतला में राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंपा था। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के शपथ लेने तक पद पर बने रहने के लिए कहा था। बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा 32 सीटें जीती हैं। टिपरा मोथा पार्टी 13 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं।