Indian Navy: भारतीय नौसेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, चालक दल के तीन सदस्यों को किया रेस्क्यू

एजेंसी। भारतीय नौसेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। भारतीय नौसेना ने बताया कि भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) मुंबई से नियमित उड़ान भरते समय तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया है।

भारतीय नौसेना के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद खोज एवं बचाव के बाद चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया है। साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

मुंबई तट पर आपात स्थिति में लैंडिंग की

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्‍टर (एएलएच) ने बुधवार को मुंबई तट पर आपात स्थिति में लैंडिंग की है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के गश्त विमान ने चालक दल को बचाया है। अधिकारी ने कहा कि मुंबई से नियमित उड़ान भरने के बाद भारतीय नौसेना एएलएच तट के करीब गिर गया। इसके बाद तत्काल खोज और बचाव में चालक दल के तीन सदस्यों को बचा गया है।