Raipur News : सिद्ध चक्र मण्डल विधान : बड़े मंदिर मे चढ़ाए गए 1024 अर्घ

रायपुर ,06 मार्च  दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड (बड़ा मंदिर) मे अष्टान्हिका पर्व के अवसर पर विश्व मे सुख शांति समृद्धि और आरोग्य बना रहे इसके लिए विद्यासागर हाल मे सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान का आयोजन 27 फरवरी सें 7 मार्च तक किया गया है। दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जैन (नायक) और उपाध्यक्ष श्रेयश जैन (बालू ) ने बताया की विश्व मे सुख शांति समृद्धि और आरोग्य बना रहे इसके लिए सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया है। 6 मार्च को सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा आरती की गई। तदुपरान्त विधान मे कुल 1024 अर्घ चढ़ाये गए। विधान मे शामिल समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ मे विधान के आयोजन होने सें काफ़ी हर्ष उल्लास बना हुआ है।

विधान के अंतिम दिन मंगलवार को सिद्ध चक्र महामंडल हवन का आयोजन किया गया है। प्रत्येक दिवस विधान पश्चात समाज जन के भोजन की व्यवस्था दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड द्वारा रखी गई है। आज के विधान मे प्रमुख रूप सें डॉ देवकुमार जैन (मैनेजिग ट्रस्ट्री) राजेश रज्जन जैन (सचिव) विजय जैन (उपाध्यक्ष), सुरेश मोदी, संजय जैन (सतना), अजित जैन (पारस हैंडलूम), प्रवीण जैन (मामा), रवि जैन (कुम्हारी), रमेश जैन (वीतराग) दिलीप जैन (गुढ़ियारी), सुजीत जैन, समित जैन, मनोज जैन, प्रणीत जैन, विवेक जैन, राकेश जैन साजित बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थित थी।