महिला सरपंच होंगी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित

दुर्ग ,01 मार्च। जिला के पाटन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव पतोरा की सरपंच अंजिता साहू का चयन स्वच्छ सुजल भारत बनाने की दिशा में जमीनी स्तर पर महिलाओं के नेतृत्व और उनके योगदान को उजागर करने के लिए सम्मान हेतु चयन किया गया है। यह सम्मान दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथें आगामी 4 मार्च को प्राप्त करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन तथा अन्य राष्ट्रीय जल संरक्षण प्रयासों के तहत स्वच्छ और सुजल गाँव बनाने में महिला नेतृत्व का उत्सव मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-राहुल गांधी का लंदन में कूल लुक, हेयर कट और ट्रिम कराई दाढ़ी…

इसके तहत स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान का आयोजन 4 मार्च को किया जा रहा है। मार्च के प्रथम सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जा रहा है। ‘स्वच्छ सुजल भारत बनाने की दिशा में जमीनी स्तर पर महिलाओं के नेतृत्व और उनके योगदान को उजागर करने और स्वीकार करने के लिए सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी। इस सम्मान के लिए पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच अंजिता गोपेश साहू का चयन गंदे पानी का उचित निपटारा फिकल स्लज मैनेजमेंट अंतर्गत हुआ है।