राहुल गांधी का लंदन में कूल लुक, हेयर कट और ट्रिम कराई दाढ़ी…

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी दाढ़ी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, अब राहुल गांधी ने अपना पूरा लुक बदल दिया है। राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा दिया है। साथ ही उन्होंने अपने हेयर कट में भी बदलाव किया है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सात दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन गए हैं। राहुल यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। इस दौरान वह भारतीय प्रवासी समूह को भी संबोधित करेंगे।